इंटरनेट डेस्क। एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्तान में तो बाकी के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। लेकिन एशिया कप के शुरू होने से पहले ही एक टीम को झटका लगा चुका है और उसका खिलाड़ीे चोटिल हो गया है।

बता दें की श्रीलंका की एशिया कप की तैयारियों को एक और झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशनाका टीम के चोटिल गेंदबाजों की सूची में जुड़ गए है। जिसमें लाहिरू कुमारा, दुष्मंता चामीरा और वानिंदु हसारंगा शामिल हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो मदुशनाका अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए और हो सकता है वह वर्ल्ड कप से पहले फिटनेस हासिल नहीं कर पाए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चामीरा भी चोटिल होने के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे। वहीं, लेग स्पिनर हसारंगा भी जांघ की चोट से नहीं उबरे है। ऐसे में दिलशान मदुशनाक का चोटिल होना भी टीम के लिए खतरे की घंटी बजना के सम्मान है।

pc-opoyi.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *