इंटरनेट डेस्क। एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का मुकाबला बहुत बड़ा होने वाला है। बता दें की भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर सड़के खाली हो जाती है। ऐसे में आज एक महामुकाबला देखने को मिलेगा।

बता दें की वनडे में भारत-पाकिस्तान की टीमें 4 साल बाद एक दूसरे का सामना करेंगी। इससे पहले दोनों टीमें 2019 वनडे विश्व कप में आमने-सामने दिखी थीं। आपको बता दें की भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकल के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मुकाबला दोपहर 3.00 बजे शुरू होगा।

वनडे हेड टू हेड
बता दें की भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 132 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें पाकिस्तान ने 73 में जीत दर्ज कर बढ़त हासिल की हुई है। वहीं भारतीय टीम ने 55 मैच अपने नाम किए हैं। इसके अलावा दोनों के बीच 4 मैच बेनतीजा रहे है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *