इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमों के बीच चार साल बाद वनडे में आमना सामना होगा। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का मुकाबला महामुकाबला होने वाला है। वहीं आज के मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर सकते है।

बता दें की पाकिस्तान के टॉप बल्लेबाज बाबर आजम 19 वनडे शतक लगा चुके हैं। बाबर ने अपना 19वां शतक इसी एशिया कप में नेपाल के खिलाफ लगाया है और वो अभी अच्छी फार्म में चल रहे है। अगर बाबर आजम आज फिर शतक लगा देते है तो वो पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में सईद अनवर की बराबरी कर लेंगे।

अनवर ने पाकिस्तान के लिए 1989 से 2003 तक वनडे मुकाबले खेले है। इस दौरान उन्होंने 243 मैच में 20 शतक और 43 अर्धशतक लगाए। वहीं एक्टिव पाकिस्तानी प्लेयर्स में बाबर 19 शतक के साथ टॉप पर हैं। ऐसे में आज अगर वो शतक लगाते है तो वो सईद अनवर की बराबरी कर लेंगे।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *