वाराणसी :- जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा वर्ष का सबसे बड़ा कार्यक्रम श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कृष्णोत्सव महारास वृंदावन कलाकार दानी शर्मा ग्रुप की अलौकिक प्रस्तुतिया, प्रभु की रथयात्रा, डांडिया क्वीन, हांडी फोड़ो, बच्चों के गेम्स, कृष्ण बाल स्वरूप फैंसी ड्रेस सहित अनेकों प्रतियोगिताओं से सजा यह उत्सव अदभुत रहा | श्री कृष्णा जन्मोत्सव, जल विहार की मनोरम झाँकी,लड्डू गोपाल की शोभायात्रा, गंगा आरती, झूलनोत्सव, होली, श्रीनाथ जी की दिव्य झांकी व मनोहारी सजावट, कान्हा जी को भोग व आरती के साथ ही खूबसूरत बागीचा, गंगा जी के तट पर, नेचुरल सेल्फी पोंइट्स व दिव्य मनोरम स्थान सुपर कॉटेज, मैसूर गार्डन से भी सुन्दर बागीचा तपोभूमि रिसोर्ट करसना में 600 से ज्यादा सदस्यो ने खूब आनंद के साथ प्रभु का जन्मोत्सव मनाया |

सभी पुरुष गुलाबी धोती दुपट्टा व कुर्ता में और सभी महिलाएं ट्रेडिशनल गुलाबी परिधान खूब जच रही थी सभी प्रतियोगिताओं के विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मंत्री रविंद्र जायसवाल रहे एवं विशिष्ट अथिति समाजसेवी आर के चौधरी एवं अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार यादवेश , शशिधर ईश्वर सहित अनेकों विशिष्ट जनो की मौजूदगी रही संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया धन्यवाद प्रकाश विपिन अग्रवाल ने किया |

सयोंजकगण किशोर खंडेलवाल, आयुष बूबना, विकास तिवारी, शालिनी गुप्ता, डॉ राजेश अग्रवाल, कविता जुगनू, आशा रस्तोगी, कपिल सलूजा, दीपिका केसरी, आकांक्षा पंड्या ,नितिन यादव, राजेश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा |
शानदार संचालनं शालिनी शाह, इंदू सिंह, सौरभी भारद्वाज, महेश चौधरी व पंकज अग्रवाल ने किया
गीतेश मित्तल, अजीत दीक्षित अर्चना प्रवीण अग्रवाल, वंदना खरवार, चंद्रशेखर राय का बस सेवा में सहयोग अतुलनीय रहा |
अरविंद जैन, प्रदीप मल्होत्रा, बृजेश लोड़, माधव पटेल, पलाश अग्रवाल ,अभिषेक भट्टाचार्य सहित अनेको लोग मौजूद रहे | श्रीनाथ जी का स्वरूप में आदविक भट्टाचार्य व गणेश वंदना की प्रस्तुति में आशा रस्तोगी की बच्ची ने सबका मन मोह लिया |
इस अवसर पर विपिन,मुकेश व राजेश जी के सुंदर बगीचे तपोभूमि रिसोर्ट का औपचारिक उद्घाटन भी हुआ ||
