इंटरनेट डेस्क। भारत में जी20 शिखर सम्मलेन में शामिल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपनी अगली यात्रा पर वियतनाम पहुंचे गए है। जहां वो पूरे एक दिन के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान जो बाइडेन ने वियतनाम के हनोई में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। जहां उन्होंने अमेरिका और चीन के संबंधों पर खुलकर अपने विचार रखें।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बाइडेन ने कहा, मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलूंगा। मैंने उनके साथ किसी भी अन्य विश्व नेता की तुलना में अधिक समय बिताया है, उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका चीन को चोट नहीं पहुंचाना चाहता और हम यहां बीजिंग से अलग होने के लिए नहीं आए हैं।

बता दें की वियतनाम की सीमाएं चीन से भी लगती हैं। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की इस यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां पहुंचकर तनाव को कम करने का प्रयास किया है। इससे पहले वियतनाम यात्रा की शुरुआत करते हुए जो बाइडेन ने कहा कि महत्वपूर्ण समय पर दोनों देश एक-दूसरे के अहम साझेदार हैं।

pc- zee news

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *