इंटरनेट डेस्क। अर्जेंटीना की विश्व विजेता टीम के कप्तान लियोनेल मेसी ने अपने पुरस्कारों की सूची को बढ़ा दिया है। इस लिस्ट में एक फिर से बैलन डीओर पुरस्कार शामिल हो गया है। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने सोमवार रात रिकॉर्ड 8वीं बार बैलन डीओर पुरस्कार अपने नाम किया।

साल 2023 के इस पुरस्कार को जीतने की दौड़ में 36 साल के मेसी ने मैनचेस्टर सिटी के फारवर्ड एर्लिंग हालैंड और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) टीम के अपने पूर्व साथी किलियन एम्म्बाप्पे को पछाड़ दिया है।

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल ने रिकॉर्ड आठवीं बार ये पुरस्कार जीता है। इससे पहले उन्होंने साल 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में जीता था। महिला वर्ग में बार्सिलोना की ऐताना बोनमाती को बैलन डीओर पुरस्कार दिया गया।

लियोनेल मेसी ने फुटबॉल में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की है। आज उनकी गितनी महान फुटबॉल खिलाडिय़ों में होती है।

PC:espn

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *