खेल डेस्क। भारत के खिलाफ रविवार को मिली हार के साथ ही गत चैम्पियन इंग्लैंड आईसीसी वनडे विश्व कप से लगभग बाहर हो चुकी है। अब इस टीम पर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

इंग्लैंड की टीम अभी तक इस विश्व कप के 6 में से 5 मैच हार चुकी है। अभी वह अंक तालिका में अन्तिम स्थान पर है। अब बचे हुए तीन मैच में जोस बटलर की कप्तानी वाली इंंग्लैंड टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई करने के लक्ष्य से उतरेगी।

आईसीसी ने ऐलान कर दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मेजबान पाकिस्तान के साथ वल्र्ड कप 2023 के टॉप-सात टीमें हिससा लेंगी। इसी कारण अगर इंग्लैंड टीम शीर्ष आठ में जगह नहीं बना पाती है तो वह अगले होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में से भी बाहर हो जाएगी। इसी कारण अब इंग्लैंड के लिए आगे के मैच महत्वपूर्ण होंगे।

PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *