वाराणसी । रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर एवं इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर के संयुक्त तत्वावधान में आज ब्रह्मर्षि बलदेव विद्या मंदिर, सूरजकुंड, वाराणसी में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

पत्रकार वार्ता में क्लब के अध्यक्ष संदीप प्रहलादका एवं संगीता अग्रवाल ने बताया कि सामुदायिक सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में विद्यालय परिसर में नव-निर्मित विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।

क्लब के संस्थापक अध्यक्ष देव प्रमोद अग्रवाल ने जानकारी दी कि सदस्यों के सहयोग एवं जनसहभागिता से निर्मित इस भवन में 8 सुसज्जित कक्ष तैयार किए गए हैं, जो विद्यार्थियों के अध्ययन, शिक्षण गतिविधियों तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए उपयोग में लाए जाएंगे। लगभग 2600 वर्गफुट क्षेत्रफल में निर्मित इस भवन में बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

पत्रकारवार्ता में संस्थापक निर्देशक पवन धूत एवं कोषाध्यक्ष भूपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस नव-निर्मित विद्यालय भवन का भव्य लोकार्पण सोमवार, 29 जून 2026 को किया जाएगा।

निवर्तमान अध्यक्ष डॉ विपुल शंकर पंड्या ने बताया कि यह परियोजना रोटरी एवं इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर के सेवा, शिक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

उपाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल (ज्वेलर्स), निर्देशक संजीव टकसाली एवं श्री कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर क्लब के धारणी गुप्ता, शिवा सेलेट, भारती जायसवाल, मनीष अग्रवाल ज्वेलर्स एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि महेश शर्मा, चंद्र भानु शर्मा, श्याम किशोर शर्मा, सुशील मिश्रा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *