
वाराणसी । वाराणसी के पिपलानी कटरा स्थित प्राचीन तुलसीदास कृत संकट हरण हनुमान मंदिर का ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को प्रातः काल भव्य हरियाली श्रृंगार एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया तत्पश्चात दोपहर 2:00 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। विगत 10 वर्षों से ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को पिपलानी कटरा स्थित संकट हर हनुमान जी का भव्य श्रृंगार एवं भंडारे का आयोजन होता आ रहा है इसी कड़ी में आज भी दोपहर 2:00 से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 10000 भक्तों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। श्रृंगार एवं भंडारा कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेश नारायण सिंह, राजेश नारायण सिंह, रमेश नारायण सिंह आशु सिंह, डॉक्टर राघवेंद्र नारायण सिंह, ऋषि नारायण सिंह, मानस नारायण सिंह, अभिषेक नारायण सिंह, शार्दुल चंदेल एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।।
