इंटरनेट डेस्क। वनडे विश्व कप 2023 में भारत इस समय अंक तालिका में एक नंबर पर है। टीम के बॉलर भी शानदार प्रदशर्न कर रहे है। ऐसे में अब आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में भारत का सामना गुुरुवार को श्रीलंका से होगा।

इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेने को मौका होगा। अगर इस मैच में शमी पांच विकेट लेने में सफल हो जाते हैं तो वह आईसीसी वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

बता दें की अभी ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से जवागल श्रीनाथ और जहीर खान के नाम दर्ज है। दोनों ने विश्व कप में एक सामान 44-44 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं मोहम्मद शमी को अब तक विश्व कप में 40 विकेट मिले है। उन्होंने केवल 13 पारियों में ही इतने विकेट लिए हैं। ये उनका तीसरा विश्व कप है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *