खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप में आज भारत का सामना श्रीलंका से मुंबई के वानखेड़े मैदान में होगा। भारतीय टीम आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी। आज के मैच में भी हार्दिक पांड्या भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उनके भारतीय टीम के अन्तिम लीग मुकाबले में खेलने की संभावना है।

वहीं सूर्यकुमार यादव एक बार फिर भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं मोहम्मद शमी एक बार फिर से अपने गेंदबाजी का जलवा दिखाने को उत्सुक होंगे, जिन्होंने पिछले दो मैचों में ही नौ विकेट हासिल कर लिए हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।

PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *