खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल 44 साल की उम्र में भी अपने बल्ले का जलवा दिखा रहे हैं। क्रिस गेल ने अब लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2023 के चौथे मुकाबले में तूफानी पारी खेली है।

गुजरात जायंट्स की ओर से भीलवाड़ा के के खिलाफ क्रिस गेल नेे मैदान पर कदम रखते ही अपने हाथ खोले और कई शॉट्स जड़े। उन्होंने 23 गेंदों में अर्धशतक लगाया। गेल की इस पारी के दम पर गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में भीलवाड़ा 169 रन ही बना सकी। गुजरात ने तीन रन से मैच अपने नाम किया।

गेल ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 27 गेंदों पर 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। भीलवाड़ा किंग्स की ओर से लेंडल सिमंस ने 61 गेंदों पर नाबाद 99 रन बनाए। हालांकि उनकी इस पारी के बावजूद भीलवाड़ा को जीत नहीं मिली।

PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *