खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू होने वाली है। सीरीज का पहला मैच आज विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के शुरू होने से पहले अच्छी खबर नहीं है।

खबर ये है कि मैच के दौरान बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण मैच कुछ समय देरी से शुरू हो सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, विशाखापट्टनम में आज बारिश होने की संभावना है। इस मैच के शुरुआत में बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार, आज दोपहर 2 बजे तक बारिश हो सकती है।

वहीं शाम को भी बूंदा-बांदी हो सकती है। मैच के दौरान बारिश की संभावना 20 प्रतिशत है। आज के मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ये सीरीज खेलेगी। वहीं मैथ्यू वेड ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे।

PC:jagran

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *