इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम वर्ल्ड कप हार गई, जिसके बाद हर किसी को इस बात का दुख है। इस हार के साथ ही राहुल द्रविड़ का बतौर कोच कार्यकाल भी समाप्त हो गया है और वो अब खुद भी इसे आगे बढ़ाने के मुड में नहीं है। अब उनकी जगह टीम इंडिया के लिए नए कोच की तालाश जारी है।

ऐसे में मीडिया रिपोटर्स की माने तो अब कोचिंग की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण निभा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार राहुल द्रविड़ अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने के मुड में नहीं हैं। वहीं बीसीसीआई वीवीएस लक्ष्मण को अगले कोच के तौर पर देख रहा है। इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए लक्ष्मण को भारतीय टीम के कोच के तौर पर नियुक्त किया गया है।

द्रविड़ की कोचिंग में भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था। हालांकि भारत को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा भारतीय टीम पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी पहुंचने में सफल रही थी।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *