इंटरनेट डेस्क। पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले ही मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हरा दिया। इस मैच में दोनों और से धुआंधार बैटिंग देखने को मिली। बता दें की सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की है। इस मैच में सूर्यकुमार ने 42 गेंद पर 80 तो ईशान किशन ने 39 गेंद पर 59 रन बनाए।

बता दें की सूर्यकुमार यादव का यह बतौर कप्तान पहला टी20 इंटरनेशनल मैच था। वे भारत की ओर से बतौर कप्तान डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्या ने 42 गेंद पर 80 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल है।

इससे पहले टी20 इंटरनेशनल के डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 62 रन बनाए थे।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *