खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर ये है 34 वर्षीय इमाद वसीम ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्मय से दी है।

उन्होंने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि वह लम्बे समय से इस बारे में सोच रहे थे और उन्हें लगा कि फैसला लेने का यह सही समय है। पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद ने कहा कि 121 वनडे और टी20 फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गौरवपूर्ण रहा है।

गौरतलब है कि विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद टीम में कई बदलाव हुए है। बाबर आजम ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। अब इमाद वसीम ने संन्यास लेकर बड़ा कदम उठाया है। वसीम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है।

PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *