इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच इस समय टी20 सीरीज खेली जा रही है और इस सीरीज के पहले ही मैच में बांग्लादेश ने कमाल का प्रदर्शन कर न्यूजीलैंड को उसके घर में ही रौंद दिया। बता दें की गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए बंगलादेश ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है।

बांग्लादेश के लिए यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को उसके घर में टी-20 मुकाबले में मात दी है। 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगलादेश की टीम ने सलामी बल्लेबाज लिटन दास के नाबाद 42 रनों की पारी की बदौलत 18.4 ओवरों में पांच विकेट पर 137 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

बता दें की बांग्लादेश की ओर से रॉनी तालुकदार ने 10 रन, कप्तान नजमुल शान्तो 19 रन, सौम्य सरकार 22 रन, मो. तौहीद हृदोय 19 रन और अफिफ हुसैन ध्रुबो एक रन बनाकर आउट हुये। महेदी हसन 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

PC-espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *