इंटरनेट डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच साउथ अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया है और अब दूसरा मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ही दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है और भी कप्तान के रूप में यानी के टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

बता दें की उन्हें सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में चोट लगी थी। इस वजह से वह पहली पारी के अधिकांश समय और दूसरी पारी में पूरी तरह से न तो फील्डिंग कर पाए और न ही बल्लेबाजी के लिए आए। ऐसे में अब तेम्बा की गैरमौजूदगी में डीन एल्गर कप्तानी करते दिखेंगे।

बता दें की दूसरा टेस्ट एल्गर के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच होगा। उन्होंने सीरीज शुरू होने से पहले ही एलान कर दिया था कि केप टाउन टेस्ट उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला होगा। एल्गर ने पहले टेस्ट में भी तेम्बा की गैरमौजूदगी में कप्तानी की थी।

pc-espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *