इंटरनेट डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। यह मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। यहा दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कुल 23 विकेट गिरे। मैच के पहले दिन भारतीय टीम के नाम भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

जी हां पहली पारी में भारतीय टीम के 6 बल्लेबाज 11 गेंद के अंदर बिना स्कोर बढ़ाए ही पवेलियन लौट गए। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 2014 में भारतीय टीम के 6 बल्लेबाज इसी प्रकार से आउट किए थे। बता दें की इस केपटाउन टेस्ट में भारतीय टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 153 रन था। इसके बाद पूरी टीम इसी स्कोर पर ढेर हो गई।

इस दौरान भारतीय बल्लेबाज एक भी रन की साझेदारी नहीं कर सके। इसके साथ ही टेस्ट पारी में अंतिम पांच बल्लेबाजों द्वारा सबसे कम रनों की साझेदारी का शर्मनाक रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम दर्ज था।

pc-espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *