इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में फरवरी में आम चुनाव होने जा रहे है और इसके साथ ही एक बार फिर से पीटीआई के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को झटका लगा है। बता दें की पिछले साल 9 मई के हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन से संबंधित जीएचक्यू हमला मामले में इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है। उनकी यह गिरफ्तारी तब हुई है जब वह पहले से ही कई मामलों के तहत अदियाला जेल में सजा काट रहे है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो रावलपिंडी में एक आतंकवाद रोधी अदालत ने जीएचक्यू हमला मामले के साथ-साथ एक मेट्रो स्टेशन पर आगजनी और 9 मई 2023 को हिंसा भड़काने से संबंधित दो अन्य मामलों के संबंध में खान को तलब किया था।

सुनवाई के दौरान आरए बाजार पुलिस थाने के अधिकारियों ने नौ मई के मामलों में इमरान खान की रिमांड मांगी, लेकिन एटीसी न्यायालय ने पुलिस की मांग खारिज कर दी और पुलिस को जेल में ही इमरान खान से पूछताछ करने का आदेश दे दिया।

pc- jagran

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *