इंटरनेट डेस्क। इस्राइल और हमास का हिंसक संघर्ष लगभग तीन महीने बाद भी लगातार जारी है। आगे इस युद्ध का क्या परिणाम होगा ये तो देखने वाली बात है। हिंसक संघर्ष में पिछले 107 दिनों में अब तक 25 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 178 लोगों की और मौत हो चुकी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो शव बरामद होने के अलावा 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। खबरों की माने तो गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस्राइल और हमास शासकों के बीच तीन महीने से अधिक समय से युद्ध हो रहा है। हजारों फलस्तीनी लोगों की मौत हुई है।

साथ ही बताया की आंकड़ा 25 हजार से अधिक हो चुका है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इस्राइल-हमास युद्ध में महिलाएं और बच्चे मुख्य पीड़ित हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सात अक्तूबर से शुरू हुए संघर्ष में अब तक 25,105 फलस्तीनी लोगों की मौत हुई है।

pc- ndtv

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *