इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू होने जा रही है। लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को झटका लग गया है और वो भी एक बड़ा। बता दें की सीरीज शुरूआती दो मैचों से टीम का मजबूत खिलाड़ी बाहर हो गया है।

अब आपको बता दें की पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि कोहली ने निजी कारणों के चलते ब्रेक लिया है।

ऐसे में पहले दो मैचों से बाहर होना टीम इंडिया के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। विराट कोहली अभी फॉर्म में है। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी तक विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

pc-espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *