इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत हो चुकी है और इस सीरीज के पहले ही मैच के पहले ही दिन भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की जोड़ी ने तीन विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया है। यह स्पिन डुओ अब टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे सफल जोड़ी बन गई है।

जानकारी के अनुसार दोनों की जोड़ी ने सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने के मामले में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी को पछाड़ दिया है। कुंबले-भज्जी की जोड़ी ने एक साथ मिलकर भारत के लिए 501 विकेट चटकाए थे।

लेकिन अश्विन और जडेजा ने 502 विकेट अपने नाम कर भारत की सबसे सफल जोड़ी का टैग अपने नाम कर लिया है। अश्विन ने डकेट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अश्विन के बाद जडेजा ने ओली पोप को आउट किया, वहीं अश्विन ने इसके बाद जैक क्रॉली का भी शिकार किया।

PC-espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *