इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली इस समय खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दो मैचों का हिस्सा नहीं है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों से अपना नाम वापस ले लिया था और आगे के मैच भी वो खलेंगे या नहीं इस पर भी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

वहीं मीडिया रिपोटर्स की माने तो विराट कोहली की मां गंभीर रूप से बीमार है, इसी कारण से उन्होंने शुरुआती दो मैचों से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि अभी तक इस संबंध में आधिकारिक जानकारी जारी नहीं कि गई है।

खबरों के अनुसार, विराट कोहली की मां सरोजा कोहली पिछले कुछ महीनों से लिवर की समस्या से परेशान है और उनका इलाज गरूग्राम के हॉस्पिटल में चल रहा है। ऐसे में विराट को इन मैचों से अपना नाम वापस लेना पड़ा है।

pc-www.telegraphindia.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *