इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में पिछले कई दिनों से सीजफायर की चर्चा चल रही है। ऐसे में एक बार फिर से दावा किया गया है की गाजा में किसी भी समय सीजफायर का ऐलान हो सकता है। एक अमेरिकी अखबार ने दावा किया है कि इजराइल और हमास के बीच सीजफायर और होस्टेज डील का ऐलान जल्द हो सकता है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डील पर यह बातचीत पेरिस में पिछले दिनों हुई। इसमें तय हुआ कि इजराइल 6 हफ्ते के लिए सीजफायर करेगा। इस दौरान गाजा में किसी तरह का मिलिट्री ऑपरेशन नहीं होगा और इजराइल और हमास दोनों ही सिविलियन्स को रिहा करेंगे।

वहीं खबरें है की इजराइल के एक सीनियर अफसर ने कहा- यह सही है कि हम डील के काफी करीब हैं, लेकिन बातचीत अब भी चल रही है। इजराइल भी चाहता है कि कोई भी बेकसूर नागरिक इस जंग का शिकार न बनें।

pc- aaj tak

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *