इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आगामी सीजन के शुरू होने से पहले ही एक बड़ा बदलाव कर दिया है। जी हां लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर लांस क्लूजनर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो साउथ अफ्रीका के लिए 49 टेस्ट और 171 वनडे खेलने वाले क्लूजनर एलएसजी के असिस्टेंट कोच नियुक्त किए गए हैं। वह एलएसजी के हेड कोच जस्टिन लैंगर और सहायक कोच एस श्रीराम के साथ मिलकर काम करेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो 52 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर एलएसजी की एसए20 में सिस्टर फ्रेंचाइजी डरबन सुपर जायंट्स के हेड कोच हैं। क्लूजनर का आईपीएल में बतौर कोच यह दूसरा कार्यकाल होगा। वह मुंबई इंडियंस के सहायक कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं।

PC- tv9

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *