इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का आगाज होने जा रहा हैं और आज से तीन दिन बाद में इस सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। इस दिन चेन्नई में पहले दिन आरसीबी और सीएसके की टीमें आमने सामने होंगी। इस बीच 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की भी तैयारी जोरो पर हैं और सभी खिलाड़ी प्रेक्टिस में जुटे हुए है।

वैसे आपको बता दें की इस बार एमआई की कमान हार्दिक पांड्या के हाथ में रहने वाली है। ऐसे में लीग के शुरू होने से पहले हार्दिक पांड्या ने कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को लेकर कहा है कि वह मेरी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।

हार्दिक ने कहा कि इस टीम ने जो कुछ भी हासिल किया है, वह रोहित के ही नेतृत्व में किया है। अब मुझे बस इसे आगे लेकर जाना है। हार्दिक ने उम्मीद जताई कि रोहित अपना हाथ मेरे कंधों पर रखेंगे। इतना ही नहीं, हार्दिक पंड्या ने आगे कहा कि रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान हैं, इससे मुझे मदद मिलती है। हार्दिक बोले कि पूरा करियर रोहित के नेतृत्व में खेला है और मुझे पता है, उनका हाथ हमेशा रहेगा।

PC-www.espncricinfo.com

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *