इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का नया सीजन दो दिन बाद शुरू होने जा रहा हैं और ऐसे मंे कई फैंस के लिए खुशी की खबर ये हैं की आरसीबी के दिग्गज प्लेयर विराट कोहली भी मैदान में उतरने जा रहे है। वैसे आपको बता दें की लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

ऐसे में आईपीएल के इस सीजन से पहले आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है। कोहली ने कहा कि वे आरसीबी महिला डब्ल्यूपीएल की जीत की उपलब्धि का अनुकरण करने और आगामी आईपीएल चरण में टीम की कैबिनेट में आईपीएल ट्रॉफी जोड़ने की कोशिश करेंगे। बता दें आरसीबी पुरुष टीम पिछले 16 सालों से खिताब जीतने की उम्मीद में है।

वहीं एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी अनबॉक्स कार्यक्रम के दौरान कोहली ने कहा कि उनका ट्रॉफी जीतना शानदार था। जब उन्होंने यह खिताब जीता तो हम देख रहे थे। उम्मीद है कि हम ट्रॉफियों को दोगुना करेंगे जो सच में बहुत खास होगा। उन्होंने कहा कि वह इस साल आईपीएल ट्रॉफी जीतने के सपने को हकीकत में बदलने के लिए अपने कौशल और अनुभव पर निर्भर होंगे।

pc-twitter.com

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *