इंटरनेट डेस्क। आईपीएल की शुरूआत होने में अब मात्र एक दिन का समय बचा हैं और इसके शुरू होने से पहले अभी कई खिलाड़ियों के अंदर बाहर होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में एक बार फिर से नई खबर हैं और वो ये की गुजरात टाइटंस ने भी अपनी तैयारियों को और पक्का कर लिया है और सीजन शुरू होने से पहले ही चोटिल चल रहे मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो शमी वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए थे और उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी। ऐसे में वो पूरे सीजन से बाहर हो चुके है। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले बुधवार, 20 मार्च को गुजरात टाइटंस ने अपने स्क्वाड में बदलाव किया और संदीप वारियर का नाम जारी किया।

बता दें की संदीप आईपीएल 2024 में शमी की जगह लेंगे। अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज शमी ने हाल ही में अपनी दाहिनी एड़ी की समस्या के लिए सफलतापूर्वक सर्जरी कराई है और वर्तमान में ठीक हो रहे हैं। उनकी जगह खेलने वाले संदीप वारियर ने अब तक 5 आईपीएल मैच खेले है।

pc- NPG

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *