खेल डेस्क। भले ही इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए नौवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया हैै।

इस मैच के लिए मैदान में उतरते ही दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। ऋषभ पंत अब इंडियन प्रीमियर लीग में डीसी की ओर से 100 मैच खेलने वाले इतिहास के सबसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल मेें किसी एक टीम के लिए 100 मैच पूरे करने वाले सातवें खिलाड़ी बनने की उपलब्धि भी हासिल की है।

स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने डीसी की ओर से 99 मैच खेले हैं। भारत के स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इस टीम की ओर से कुल 87 मुकाबले खेले थे। ऑस्टे्रलियाई सलामी डेविड वार्नर ने 82 और भारत के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने आईपीएल कॅरियर में डीसी की ओर से 79 मैच खेले थे।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *