इंटरनेट डेस्क। पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में शानदार आगाज किया है। वह टूर्नामेंट में अपने दोनों शुुुरुआती मैच जीत चुकी है। राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त दी है।

इसी बीच संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स से अब स्टार ऑलराउंडर जुड़ गया है। राजस्थान रॉयल्स ने अब तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण के के स्थान पर केशव महाराज को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। प्रसिद्ध कृष्ण चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

केशव महाराज ने 27 अन्तरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 671 रन बनाने के अलावा 24 विकेट हासिल किए हैं। वह 44 वनडे मैचों में 1,686 रन बनाने के साथ ही 55 विकेट भी झटक चुके हैं। केशव महाराज के टीम में आने से राजस्थान रॉयल्स को मजबूती मिलेगी। राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से शिकस्त दी है।

PC:rajasthanroyals

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *