खेल डेस्क। भले ही आरसीबी को अपने घरेलू चिन्नास्वामी के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के शुक्रवार को खेले गए मैच में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मुकाबले में टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने क्रिस गेल का एक रिकॉर्ड धवस्त कर दिया है।

विराट कोहली ने इस मैच में 83 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की। अपनी पारी के दौरान विराट कोहली ने तीन छक्के भी लगाए। केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर लगाए गए सिक्स के साथ ही विराट कोहली अब आरसीबी की ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

पूर्व कप्तान विराट कोहली के आरसीबी की तरफ अब 240 छक्के हो गए हैं। वहीं इस टीम की ओर से वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल ने 239 छक्के लगाए हैं। इस मामले में तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स हैं। जिन्होंने आरबीसी की ओर से 238 छक्के लगाए हैं।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *