खेल डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर से आईपीएल 2024 की ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है।

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के 10वें मुकाबले में 83 रनों की नाबाद पारी खेल ये उपलब्धि अपने नाम की। विराट कोहली के इंडियन प्रीमियर लीग के इस संस्करण के 3 मैचों में अब 181 रन हो गए हैं।

उन्होंने 90.50 की लाजवाब औसत और 141.41 के स्ट्राइक रेट के साथ ये रन बनाए हैं। विराट कोहली ने अब ऑरेंज कैप की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन और राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग को पीछे छोड़ दिया है।

हेनरिक क्लासेन दो मैचों में 143 और रियान पराग इतने ही मैचों में 127 रन बना चुके हैं। हालांकि, विराट कोहली की इस पारी के बावजूद आरसीबी को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *