खेल डेस्क। वेंकटेश अय्यर (50) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में आरसीबी के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेल केकेआर को आसान जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने मैच में 30 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए। इस पारी के दौरान वेंकटेश अय्यर ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज करवाया है। वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल के इस संस्करण का सबसे लंबा छक्का लगाया है। उन्होंने मैच में 106 मीटर लम्बा छक्का लगाया है।

इस मामले उन्होंने मुंबई इंडियंस के ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 103 मीटर का छक्का मारा था। वहीं केकेआर बनाम एसआरएच मैच में आंद्रे रसेल ने 102 मीटर लंबा छक्का लगाया था। ये तीन बल्लेबाज ही सौ से ज्यादा मीटर लम्बा छक्का लगा सके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के अभिषेक पोरेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 99 मीटर लंबा छक्का लगाने की उपलब्धि हासिल की है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *