इंटरनेट डेस्क। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा को लेकर बड़ी बात कही है। नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि इजरायल गाजा युद्ध में जीत से बस एक कदम दूर है। हमास के उग्रवादियों द्वारा इजरायल पर अभूतपूर्व हमले के बाद 7 अक्टूबर को शुरू हुए युद्ध के छह महीने पूरे होने पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ये बड़ी बात कही है।

कैबिनेट बैठक में पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हम जीत से एक कदम दूर हैं, लेकिन हमने जो कीमत चुकाई वह दर्दनाक और हृदय विदारक है। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों के साथ काहिरा में संघर्ष विराम वार्ता को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्हें एक बार फिर से ये वार्ता शुरू होने की उम्मीद के बीच कहा कि बंधकों की वापसी के बिना कोई युद्धविराम नहीं होगा।

ऐसा नहीं होगा। इस बैठक के दौरान पीएम नेतन्याहू ने यहां बोल दिया कि इजरायल समझौते के लिए तैयार है, लेकिन आत्मसमर्पण करने के लिए नहीं। गौरतलब है कि इजरायल द्वारा गाजा पर की गई कार्रवाई के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

PC:thehindu
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *