इंटरनेट डेस्क। इन दिनों ईरान और इजराइल के बीच तनावपूर्ण संबंध बने हुए हैं। ईरान ने हाल में इजराइल पर बड़ा हमला किया है। इसी बीच ईरान को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि यूरोपीय संघ की ओर से अब ईरान पर प्रतिबंधों का विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है।खबरों के अनुसार, कुछ सदस्य देशों के प्रस्ताव के बाद यूरोपीय संघ (ईयू) की ओर से अब ईरान के खिलाफ अपने प्रतिबंधों को बढ़ाने पर काम शुरू किया जाएगा। यूरोपीय संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी।

तनाव कम करने का भी किया आह्वान
खबरों के अनुसार, विदेशी मामलों और सुरक्षा नीति के लिए यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि जोसेप बोरेल ने यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की एक आपातकालीन वीसी के बाद कहा कि मैं प्रतिबंधों से संबंधित आवश्यक कार्य शुरू करने के लिए बाहरी कार्रवाई सेवा को अनुरोध भेजूंगा। जोसेप बोरेल ने इस दौरान सभी पक्षों से संयम बरतने का आग्रह करते हुए क्षेत्र में तनाव कम करने का भी आह्वान किया।

ईरान ने इजराइल पर किया था बड़ा हमला
आपको बात दें कि एक अप्रैल को सीरिया में ईरानी दूतावास के कांसुलर अनुभाग पर हमला हुआ था। इसमें दो वरिष्ठ कमांडरों सहित सात ईरानियों की मौत हुई थी। इसक जवाब में ईरान ने शनिवार देर रात इजराइल पर लगभग 350 ड्रोन और मिसाइलें प्रक्षेपित की थी। ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष दुनिया के देशों के लिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है। अभी ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
PC:econlib.org
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *