इंटरनेट डेस्क। इन दिनों ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव दुनिया की सुर्खियों में बना हुआ है। दुनिया के लगभग सभी बड़े देशों की नजर इस पर बनी हुई है। ईरान पर हुए हमले को लेकर जांच की जा रही है। इस संबंध में ईरान के विदेश मंत्री ने धमकी दी है।

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दोल्लाहियन इस संबंध में बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरान पर हुए हमले की जांच चल रही है। इस हमले के पीछे इजरायल का हाथ होने के सबूत नहीं मिले हैं। ईरानी विदेश मंत्री ने इस संबंध में धमकी देते हुए बोल दिया कि अगर इजरायल ने ईरान पर हमले का प्रयास किया तो ईरान तुरंत और मुंहतोड़ जवाब देगा। इस संबंध में अभी तक इजरायल की तरफ से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ड्रोन्स बच्चों के खिलौनों जैसा
अमीराब्दोल्लाहियन ने जानकारी दी कि शुक्रवार को ईरान के भीतर से ही कुछ ड्रोन्स उड़े थे, जिन्हें कुछ मीटर उड़ान भरने के बाद ही मार गिराया गया था। उन्होंने ड्रोन्स बच्चों के खिलौनों जैसा बताया है। उन्होंने इस दौरान बोल दिया कि यह अभी तक साबित नहीं हुआ है कि इस हमले के पीछे इजरायल का हाथ था। साबित हुआ तो जवाब दिया जाएगा।

ईरानी शहर में हुआ था धमका
इससे पहले ईरान की एक समाचार एजेंसी जानकारी दी कि थी इस्फहान शहर में धमाके हुए हैं, जिसकी आवाज काफी तेज थी। माना जा रहा है कि ये हमले इजरायल ने किए हैं।

इस कारण बढ़ा है विवाद
गौरतलब है कि 1 अप्रैल को सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी दूतावास पर हुए हमले के बाद विवाद बढ़ा है। इसके बाद ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया था।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *