इंटरनेट डेस्क। ईरान-इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच अमेरिका की ओर से भारत को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने अब ईरान के लिए काम करने के आरोप में दर्जनों कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें से भारत की भी तीन कुछ कंपनियां शामिल हैं। अमेरिका ने भात की ये तीन कंपनियां जेन शिपिंग, पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सी आर्ट शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड पर प्रतिबंध लगाया है।

खबरों के अनुसार, अमेरिका ने कई कंपनियों पर अवैध व्यापार और ट्रांसफर करने में ईरान की मदद करने का आरोप लगाकर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका ने गुरुवार को इन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है।अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। विभाग ने बताया कि इन कंपनियों द्वारा यूक्रेन में ईरानी मानवरहित हवाई वाहनों की गुप्त बिक्री को आसान बनाने और फाइनैंस करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

भारत की इस कंपनियों पर लगा है प्रतिबंध
अमेरिका ने सहारा थंडर का समर्थन करने के लिए तीन भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। भात की ये तीन कंपनियां जेन शिपिंग, पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सी आर्ट शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड हैं।

सहारा थंडर कंपनी करती है ये काम
अमेरिका के अनुसार, सहारा थंडर कंपनी द्वारा ईरानी रक्षा और सशस्त्र बल रसद मंत्रालय के अंडर में काम किया जाता है। बताया जाता है कि सहारा थंडर की ओर से उसकी व्यावसायिक गतिविधियों की देखरेख की जाती है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने जानकारी दी कि सहारा थंडर चीन, रूस सहित कई देशों में ईरानी वस्तुओं की बिक्र और शिपमेंट में भी शामिल है।

PC:business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *