इंटरनेट डेस्क। इजरायल और फिलिस्तीनी के बीच जारी संघर्ष समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। इजरायल ने गाजा को लेकर फिर से बड़ा कदम उठाया है। अब इजरायल ने दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा शहर में तीन आवासीय इमारतों पर हवाई हमले किए हैं।

फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वाफा ने आज इस संबंध में जानकारी दी गई है। फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वाफा ने जानकारी दी कि इजरायल द्वारा रविवार रात दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा शहर में तीन आवासीय इमारतों पर हुए हवाई हमलों में कम से कम 15 फिलिस्तीनी मारे गए।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसा, हवाई हमलों क बाद कई अन्य लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं और नागरिक सुरक्षा दल की ओर से लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है।

खबरों के अनुसार, हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, इजरायली सेना की पिछले 24 घंटों के दौरान की कार्रवाई में 66 फिलिस्तीनी लोगों की मौतस हो चुकी है वहीं 138 अन्य को घायल हो गए।
PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *