इंटरनेट डेस्क। रूस का यूक्रेन के साथ विवाद शुरू हुए लम्बा समय हो गया है। ये विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युक्रेन को लेकर पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है। व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को रूस पर हमला करने के लिए अपनी मिसाइलें देने पर पश्चिमी देशों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

खबरों के अनुसार, व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को कहा कि यूक्रेन को रूस पर हमला करने के लिए अपनी मिसाइलें न दें अन्यथा इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। विश्व युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि यूरोप में नाटो के सदस्य यूक्रेन को पश्चिम के हथियारों का उपयोग करने का प्रस्ताव देकर आग से खेल रहे हैं।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस दौरान ये भी बोल दिया कि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। उन्होंने बोल दिया कि हमने यूक्रेन से शांति वार्ता का कभी विरोध नहीं किया है।

PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *