खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप के लगातार दूसरे मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा है। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली केवल चार रन ही बना सके। टी20 विश्व कप में विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है, लेकिन रविवार को खेले गए मैच में विराट कोहली दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके हैं।

विराट कोहली के साथ पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में पहली बार ऐसा हुआ है। इससे पहले विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में नाबाद 78, नाबाद 36 रन, नाबाद 55 रन, 57 रन, नाबाद 82 रन बनाए थे।

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के 6 मैचों में 312 रन बनाए हैं। विराट कोहली इस विश्व कप के लगातार दूसरे मैच में असफल रहे हैं। वह पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *