इंटरनेट डेस्क। आखिर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करीब ढाई साल से चल रहे यूक्रेन युद्ध को तत्काल प्रभाव से रोकने को राजी हो हो गए हैं। हालांकि पुतिन ने युक्रेन के खिलाफ युद्ध को रोकने के लिए उसके सामने दो शर्तें रखी हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध को रोकने के लिए कहा कि अगर कीव चार कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों से अपने सैनिकों को वापस बुला ले और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन में शामिल होने का प्लान छोड़ दे तो हम यूक्रेन में तत्काल युद्ध विराम का वादा करते हैं। इसके बाद वह यूक्रेन के साथ इस संबंध में वार्ता शुरू करने को तैयार है।

व्लादिमीर पुतिन ने कही ये बात
एक समाचार एजेंसी के अनुसार, पुतिन ने मॉस्को में विदेश मंत्रालय की एक बैठक के दौरान यूक्रेन को लेकर ये बड़ी बात कही है। इटली में जी-7 की अहम बैठक के बीच व्लादिमीर पुतिन ने बयान दिया है। स्विट्जरलैंड में आयोजित शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर व्लादिमीर पुतिन ने बोल दिया कि 90 से अधिक देश और संगठन यूक्रेन में शांति की दिशा में संभावित मार्ग पर चर्चा करने वाले हैं। अगर रूस-यूक्रेन युद्ध बंद होता है तो ये दुनिया के अन्य देशों के लिए सही होगा।

जेलेंस्की और पीएम मोदी के बीच हुई ये वार्ता
आपको बता दें कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मेदी ने शुक्रवार को इटली के अपुलिया क्षेत्र में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर वार्ता हुई है। इसमें जेलेंस्की की ओर से संघर्ष को लेकर विभिन्न पहलुओं के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी गई है।

PC:ft-com.translate.goog
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *