खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लीग चरण के मैच पूरे हो चुके हैं। अब सुपर आठ के मैच कल से शुरू होंगे। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना यूएसए से होगा। इससे पहले टीम इंडिया को झटका लगा है।

गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस में होने वाले मैच से पहले भारत के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए हैं। नेट प्रैक्टिस के दौरान आईसीसी विश्व टी20 रैंकिंग के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल थ्रोडाउन का सामना करते हुए चोटिल हो गए हैं। इस दौरान भारत का ये स्टार क्रिकेटर काफी दर्द महसूस करता नजर आया। फिजियो ने उन्हें तुरंत ट्रीटमेंट दिया।

खबरों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की चोट ज्यादा गंभीर नहीं रही। पेनकिलर स्प्रे के बाद इस क्रिकेटर ने फिर से मोर्चा संभाला और बल्लेबाजी की। सूर्याकुमार यादव की चोट लगने पर मुख्य कोच राहुल द्रविड़ काफी टेंशन में नजर आए। इस संबंध में द्रविड़ ने सूर्या और फिजियो दोनों से बात की।

PC:x
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *