इंटरनेट डेस्क। नाटो प्रमुख ने यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस का समर्थन करने के कारण अब चीन को चेतावनी दे डाली है। नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि रूस का समर्थन करने के कारण पश्चिमी देशों को चीन पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने यहां तक बोल दिया कि यूक्रेन को लगातार हथियारों की आपूर्ति ही इस युद्ध का अंत कर सकती है।

जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने अगले माह नाटो की 75वीं वर्षगांठ शिखर सम्मेलन की आधारशिला रखने के लिए वॉशिंगटन का दौरा किया। इसका उद्ेश्य यूक्रेन के लिए समर्थन का एक निर्णायक दीर्घकालिक संदेश भेजना है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बैठक से पहले बोलते स्टोलटेनबर्ग ने चीन को लेकर ये बड़ी बात कही है।

चीन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़े सशस्त्र संघर्ष को दे रहा है बढ़ावा
स्टोल्टेनबर्ग ने विल्सन सेंटर में यहां तक बोल दिया कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यह धारणा बनाने का प्रयास किया है कि वह प्रतिबंधों से बचने और व्यापार को चालू रखने के लिए इस संघर्ष में पीछे हैं। उन्होंने बोल दिया कि वास्तविकता यह है कि चीन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़े सशस्त्र संघर्ष को बढ़ावा दे रहा है। वह पश्चिम के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है।

पश्चिम को चीन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए
नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने ने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि जब तक चीन अपना रुख नहीं बदलता तक पश्चिम को उस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। चीन को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।

PC: ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *