खेल डेस्क। भले ही पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में अभी तक बल्ला नहीं चला हो, लेकिन मैदान के बाहर इस क्रिकेटर का जलवा देखने को मिला है। विराट कोहली ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। वह साल 2023 में 22.79 करोड़ अमेरिकी डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी बन गए हैं।

सलाहकार कंपनी क्रॉल ने एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने इस मामले में बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणवीर सिंह को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने 2022 के 17.69 करोड़ डॉलर के ब्रांड मूल्य के मुकाबले 29 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणवीर सिंह इस मामले में दूसरे स्थान पर रहे। वह 20.31 करोड़ डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वह गत वर्ष इस मामले में पहले स्थान पर थे।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान है इस स्थान पर
जवान और पठान जैसी फिल्मों की सफलता के बावजूद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 2023 में ब्रांड मूल्य के लिहाज से तीसरे स्थान पर रहे। उनका कुल ब्रांड मूल्य 12.07 करोड़ डॉलर था। वह वर्ष 2020 के बाद पहली बार देश के शीर्ष पांच ब्रांड सेलिब्रिटी बने हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी हैं इस स्थान पर
बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार का ब्रांड मूल्य 11.17 करोड़ डॉलर है। इससे वह चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 9.58 करोड़ डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ सूची में सातवें स्थान पर हैं।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *