खेल डेस्क। मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा ने अपने-अपने खेलों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। ये दोनों ही भारतीय खिलाड़ी एक कारण से सुर्खियों में बने हुए हैं। मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा अब शादी की अफवाहों के कारण सुर्खियों में आए हैं। पाकिस्तानी मीडिया में दोनों भारतीय खिलाडिय़ों की शादी की अफवाहें खूब जोर पकड़ रही हैं।

एक फोटो में मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा शादी का जोड़ा पहने एक साथ नजर आए हैं। इसको लेकर लेागों द्वारा कई प्रकार के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोग तो ऐसा दावा भी कर रहे हैं कि ये दोनों पहले ही शादी कर चुके हैं।आपको बता दें कि दोनों भारतीय खिलाडिय़ों की शादी की अफवाहें भी झूठी हैं। दोनों के परिवारों की ओर से इस संबंध में किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सानिया मिर्जा के विवाह की है असली फोटो
आपको बता दें कि जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह साल 2010 में सानिया मिर्जा के असली विवाह की है। किसी ने इस फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक के स्थान पर मोहम्मद शमी का चेहरा लगा दिया है। इस फोटो को 12 जून से लगातार सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

दोनों भारतीय खिलाड़ी ले चुके हैं तलाक
गौरतलब है कि इन दोनों ही भारतीय खिलाडिय़ों का वैवाहिक जीवन करीब-करीब एक जैसा रहा है। शमी और सानिया का अपने-अपने पार्टनर से तलाक हो चुका है। साल 2018 में भारतीय क्रिकेटर शमी पर उनकी पत्नी हसीन कई प्रकार के आरोप लगाए थे। वहीं सानिया ने शोएब मलिक से तलाक ले लिया है।

PC:abplive

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *