खेल डेस्क। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टूर्नामेंट के बीच में भारतीय टीम को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि विश्व कप के बाद होने वाले जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाडिय़ों को आराम दिया गया है। इस दौरे के लिए टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है।

जायसवाल और संजू सैमसन भी करेंगे जिम्बाब्वे दौरा
टी20 विश्व कप 2024 के मुख्य स्क्वॉड में शामिल 15 में से 13 खिलाडिय़ों को इस दौरे से बाहर रखा गया है। इनमें से केवल यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ही टीम में जगह बना सके हैं।

आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को मिली जगह
शुभमन गिल, आवेश खान, रिंकू सिंह और खलील अहमद को टी20 विश्व कप के लिए ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में चुना गया था, उन्हें मुख्य टीम में जगह नहीं मिली थी। आईपीएल 2024 सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाडिय़ों का भी टीम इंडिया में जगह मिली है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *