खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्वकप के सुपर आठ में आज अफगानिस्तान ने बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश को डीएलएस नियम से आठ विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने इतिहास रचते हुए आईसीसी टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
अफगानिस्तान की जीत से ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है। इसके साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें तय हो गई है। दक्षिण अफ्रीका, भारत, इंग्लैंड और अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
अब 27 जून को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान और दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।
PC:espncricinfo.
