खेल डेस्क। टीम इंडिया दूसरा टी20 विश्वकप जीतने के करीब है। आज उसका फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा, जो पहले खिताब की तलाश में है। खिताबी मुकाबले से पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सौरव गांगुली को उम्मीद है कि इस बार भारतीय टीम विश्व चैम्पियन बनेगी। उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में बोल दिया कि भारत चंद महीनों के अंदर दूसरा फाइनल हार गया तो कप्तान रोहित शर्मा समुद्र में गोता लगा देंगे। भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर ने बोल दिया कि उन्हें लगता है कि रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में 6-7 महीने के भीतर दूसरी विश्व कप फाइनल की हार को झेल पाएंगे।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में ही कुछ महीने पहले ही टीम इंडिया को 2023 के आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

PC:naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *