इंटरनेट डेस्क। आगामी समय में फिल्मकार एकता कपूर की बायोपिक भी दर्शकों को देखने को मिल सकती है। इसे बॉलीवुड फिल्मकार निवेदिता बासु बनाना चाहती है। वह बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर 15 सालों तक एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स में काम कर चुकी हैं।

बॉलीवुड फिल्मकार निवेदिता बासु ने इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एकता को मैं अपना गुरु मानती हूं। मैंने उनके साथ 15 वर्षों तक काम किया और इस दौरान मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। इस दौरान उन्होंने बोल दिया कि यह तय है कि एकता कपूर पर बायोग्राफी कभी-न-कभी जरूर बनेगी।

निवेदिता बासु ने एकता कपूर को एक ब्रांड बताया है। उन्होंने एकता कपूर को लेकर बोल दिया कि उनकी कहानी पर फिल्म बनाने के लिए कई लोग तैयार बैठे हैं। अब एकता कपूर ये राइट्स किसे देंगी, यह बहुत बड़ा सवाल है। यदि कभी मुझे मौका मिला तो मैं एकता कपूर की बायोपिक बनाना चाहूंगी।

PC:navbharattimes
PC:अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *